दिव्यांग एवं सामान्य किशोर विद्यार्थियों की भावनात्मक परिपक्वता पर सोशल मीडिया के प्रभाव का तुलनात्मक अध्ययन
DOI:
https://doi.org/10.64751/Keywords:
सोशल मीडिया, भावनात्मक परिपक्वता, दिव्यांग विद्यार्थी, सामान्य विद्यार्थी, किशोरावस्था, सहसंबंध, विद्यालय प्रकार, मनोवैज्ञानिक विकासAbstract
प्रस्तुत अध्ययन का उद्देश्य दिव्यांग एवं सामान्य किशोर विद्यार्थियों की भावनात्मक परिपक्वता पर सोशल मीडिया के प्रभाव का तुलनात्मक अध्ययन करना है। वर्तमान डिजिटल युग में सोशल मीडिया किशोरों के जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग बन चुका है, जिसके कारण उनके भावनात्मक विकास पर इसके प्रभाव का अध्ययन अत्यंत आवश्यक हो जाता है। इस अध्ययन में सर्वेक्षण विधि का प्रयोग किया गया। शोध हेतु दिव्यांग एवं सामान्य किशोर विद्यार्थियों का चयन कर उनसे संबंधित आंकड़ों का विश्लेषण सहसंबंध विधि द्वारा किया गया। अध्ययन में सोशल मीडिया उपयोग एवं भावनात्मक परिपक्वता के मध्य संबंध का परीक्षण किया गया। अध्ययन के परिणामों से ज्ञात हुआ कि दिव्यांग विद्यार्थियों में सोशल मीडिया एवं भावनात्मक परिपक्वता के मध्य सहसंबंध गुणांक नगण्य एवं असार्थक है। वहीं सामान्य विद्यार्थियों में सहसंबंध नकारात्मक संबंध को दर्शाता है। विद्यालय के प्रकार के आधार पर भी समान प्रवृत्ति देखी गई, जहाँ दिव्यांग विद्यार्थियों में संबंध नगण्य रहा, जबकि सामान्य विद्यार्थियों में सोशल मीडिया उपयोग के साथ भावनात्मक परिपक्वता में कमी देखी गई। अतः यह निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि सोशल मीडिया का प्रभाव सामान्य विद्यार्थियों की भावनात्मक परिपक्वता पर नकारात्मक रूप से पड़ता है, जबकि दिव्यांग विद्यार्थियों पर इसका प्रभाव नगण्य है। यह अध्ययन शिक्षकों एवं अभिभावकों के लिए उपयोगी सिद्ध हो सकता है।
Downloads
Published
Issue
Section
License

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License.







